अलग झारखंड मांग दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन
अलग झारखंड मांग दिवस मनाया

झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को झारखंड अलग राज्य का 53वां मांग दिवस मनाया.

विज्ञापन

कर्रा. झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को झारखंड अलग राज्य का 53वां मांग दिवस मनाया. पार्टी के फ्रैंकलीन धान ने बताया कि एनई होरो के नेतृत्व में 12 मार्च 1973 को हजारों की संख्या में झारखंड पार्टी के लोग दिल्ली के सांसद भवन में जाकर वृहद झारखंड अलग राज्य को लेकर पहला मांग पत्र तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सौंपा गया था. गुरुवार को मांग दिवस के घटनाक्रम को याद किया गया. वृहद झारखंड मांग पत्र में बिहार-पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और मध्यप्रदेश के जिलों को मिला कर नया झारखंड का निर्माण करने की मांग की गयी थी. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय एनई होरो की 100वीं जयंती को लेकर गोविंदपुर मिशन में दिनांक 31 मार्च 2026 को सुबह 10.30 बजे पत्थरगढ़ी की जायेगी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola