स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को मिला सम्मान

महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को जन शिक्षण संस्थान खूंटी ने तोरपा प्रखंड के तपकारा स्थित सामुदायिक भवन में महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें 150 से ज्यादा स्थानीय महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित हुए. प्रभारी निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है. संस्थान के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीसी प्रतिनिधि एमलेन ललिता जोजो ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आसानी से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं. तपकारा थाना प्रभारी रामजी यादव ने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस प्रशासन से संपर्क करें. कार्यक्रम में 80 सफल प्रशिक्षु के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और स्वरोजगार से जुड़ी आकांक्षा कुमारी, स्टेला होरो, इंद्राणी कुमारी, अमृता लकड़ा को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभावती कुमारी, कुमार शशि प्रकाश, मारिया होरो, दसय नाग, स्वर्णलता गुप्ता, इंद्राणी देवी, मीरा कुमारी व अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया.

महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजनB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola