परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर चयन समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर चयन समिति की बैठक

इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2025-26 के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार चर्चा की. इस अवसर पर पूर्व बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से उनके विद्यालय का परीक्षा केंद्र हेतु चयन संबंधी उपयुक्तता का सत्यापन संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट की मांग की गयी थी. सोमवार की बैठक में प्रखंडों से उक्त प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गयी. जिसमें समिति ने प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल संग प्राप्त रिपोर्ट साझा करने का निर्णय लिया. जिसके आलोक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके. बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.

वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 की जायेगी आयोजितB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola