सरहुल पर रनिया में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का अनावरण

Updated:
विज्ञापन
सरहुल पर रनिया में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का अनावरण

रनिया प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सबसे पहले ब्लॉक चौक में विधायक मद से निर्मित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने संयुक्त रूप से अनावरण किया. इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के स्वाभिमान, संघर्ष और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के प्रतीक हैं. उनकी प्रतिमा नयी पीढ़ी को अपने इतिहास और गौरवशाली विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देगी. इसके बाद आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में रनिया बाजारटांड़ में सरहुल मनाया गया. जिसमें पहान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुरुआत की. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है. उन्होंने कहा जंगल हमारा जीवन है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं है बल्कि प्रकृति और मानव के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है. यह हमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देता है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये खोरहा नृत्य टीमों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया, समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली टीमों को विधायक ने सम्मानित किया. जुलूस एवं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार एवं एएसआई अशोक महतो पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बीरेन कंडुलना, प्रमुख नेली डहंगा, बीडीओ प्रशांत डांग, पीयूष गुड़िया, डेविड टोपनो, फिलिप दहंगा, जस्टिन भेंगरा, पंचानंद स्वांसी, ग्राम प्रधान सुरेश कोनगाड़ी, देवनाथ, रिमिक्स कंडुलना सहित अन्य उपस्थित थे.

रनिया में उत्साह के साथ मना सरहुल

सरहुल हमारी समृद्ध संस्कृति और आस्था का प्रतीकः विधायकB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola