संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत

आकांक्षी प्रखंड के तहत सम्पूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत गुरुवार को कर्रा प्रखंड प्रखंड कार्यालय में की गयी.

विज्ञापन

कर्रा. आकांक्षी प्रखंड के तहत सम्पूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत गुरुवार को कर्रा प्रखंड प्रखंड कार्यालय में की गयी. अभियान का उद्घाटन बीडीओ स्मिता नगेशिया ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में नीति आयोग के प्रमुख सूचकांकों की समीक्षा हुई की गयी. जिसमें शिक्षा विभाग में सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय, समावेशी शिक्षा के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण, और स्वास्थ्य विभाग में बच्चों का टीकाकरण व पोषण पर अदिति ने उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. बीडीओ ने अभियान में सभी विभागों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सम्पर्क फाउंडेशन ने 30 विद्यालयों को स्मार्ट टीवी दिए थे. जिसके आधार पर कर्रा प्रखंड को जिले में टॉप प्रखंड चुना गया. इसके लिए सम्पर्क फाउंडेशन के स्टेट हेड अमित कुमार ने बीडीओ, बीइईओ और बीपीओ को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रतिज्ञा संस्था के चन्दन ने कर्रा के बालवाड़ी संचालन की जानकारी दी. मौके पर पिरामल फाउंडेशन के जिला समन्वयक रोहित लाल, सम्पर्क फाउंडेशन के जिला समन्वयक विक्की कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola