ePaper

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से तिरला तक रन फॉर झारखंड आज

Updated at : 10 Nov 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से तिरला तक रन फॉर झारखंड आज

जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके तहत 11 नवंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से तिरला तक रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जायेगा. जिसमें जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ-साथ अन्य लोग भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा प्रचार वाहन को रवाना किया जायेगा. वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुति, विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, चित्रांकन, क्विज प्रतियोगिताएं, पर्यटन स्थलों तक साइकिल रैली, ट्रेकिंग सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए रिल्स मेकिंग प्रतियोगिता

झारखंड के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा के जयंती को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रिल्स मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जिले के आम लोग या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिस्सा ले सकते हैं. वे 11 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर विशेष रूप से कार्यक्रम का बेहतर रिल्स अथवा फोटोग्राफी तैयार कर ईमेल आईडी dsokhunti2017@gmail.com में भेज सकते हैं. जिसमें से चयनित प्रतिभागी को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा.

झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा के जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

11 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रमB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola