ढलान में खड़े ट्रेलर के लुड़कने से दुकान-मकान को पहुंचा नुकसान
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 6:34 PM
मुरहू में शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई दुकान और घरों को रौंद दिया.
खूंटी. मुरहू में शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई दुकान और घरों को रौंद दिया. जिसके कारण दुकान और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है. ट्रेलर के धक्के से मुरहू निवासी राजेश चौधरी, राजू सोमानी, निखिल चौधरी, महेश चौधरी की दुकान और घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गये. जानकारी के अनुसार लोहा स्क्रैप लदा ट्रेलर चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में वाहन के चालक ने महादेव मंडा के पास ट्रेलर को खड़ा कर दिया और खुद कुछ सामान लेने चला गया. इसी दौरान ट्रेलर ढलान में अपने आप लुढ़क गया और सड़क किनारे की दुकानों को टक्कर मार दिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि इसमें किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची. घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो मौके पर पहुंचे और जानकारी ली. इस दौरान प्रियंक भगत, सुरेश जायसवाल, सूरजमल साहू, लक्ष्मी साहू, संजय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










