अंगराबारी-जुरदाग-कुंजला मार्ग में ट्रेलर खराब होने से सड़क जाम
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :11 Jul 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा मुख्य पथ पर बना पेलोल पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात प्रभावित हुई है
विज्ञापन
खूंटी.
सिमडेगा मुख्य पथ पर बना पेलोल पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात प्रभावित हुई है. खूंटी-तोरपा आवागमन के दौरान के लिए सभी वाहन अंगराबारी-जुरदाग-कुंजला मार्ग से होकर जा रहे हैं. इस पथ में भी कई बार परेशानी हो रही है. गुरुवार की शाम से ही इस पथ पर एक टेलर फंस गया. जिसके कारण सड़क जाम हो गया. शुक्रवार को भी काफी देर तक सड़क जाम रही. जाम में खूंटी उपायुक्त आर रॉनिटा सहित अन्य अधिकारी भी लगभग आधे घंटे तक फंसे रहे. क्रेन की मदद से किसी प्रकार से ट्रेलर को हटाया गया. जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




