खूंटी में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने शत-प्रतिशत एएनसी रजिस्ट्रेशन और संस्थागत प्रसव का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में शत-प्रतिशत एएनसी रजिस्ट्रेशन और संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

खूंटी: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत एएनसी रजिस्ट्रेशन और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि बिना उचित कारण मरीजों को रेफर नहीं किया जाये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें.

एमटीसी केंद्रों में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने का निर्देश

कर्रा, तोरपा, खूंटी और मुरहू में संचालित एमटीसी केंद्रों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने गंभीर कुपोषित बच्चों का समय पर पंजीकरण और पात्र बच्चों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने को कहा.

सर्पदंश और टीबी-मलेरिया की जांच पर जोर

उपायुक्त ने सर्पदंश के मामलों में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही टीबी और मलेरिया के संभावित मरीजों की सघन जांच, समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में कुष्ठ रोग, अंधत्व निवारण कार्यक्रम और नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गयी.

स्वास्थ्य संस्थानों की समस्याओं का आकलन करने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी एमओआईसी को स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन में आने वाली समस्याओं की जानकारी देने को कहा. अस्पताल भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार और अन्य आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola