भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि मनायी

Updated:
विज्ञापन
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि मनायी

सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

खूंटी.

सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री रहे स्व टी मुचिराय मुंडा की भी जयंती मनायी गयी. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अगुवायी में सभी महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे स्वतंत्रता सेनानी शायद ही कोई था. उनके अथक प्रयास से देश को आजादी मिली और उनके जैसे काम स्वतंत्रता संग्राम में शायद ही कोई कर पाया हो. उनको दी गयी फांसी इस बात का संकेत है कि अंग्रेजी हुकूमत उनसे बहुत ही डरती थी. सहकरिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नइमुदीन खां ने स्व टी मुचीराय मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि टी मुचिराय मुंडा को छोटानागपुर का गांधी के नाम से नवाजा गया था. मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, गोपाल भगत, सुनीता गोप, शांता खाखा, हेलेन होरो, ईंदुआन्ना हस्सा, अनिता नाग, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, राम तिडू, जेम्स तोपनो, जुलीयूस कंडुलना, अलेक्शियूस भेंगरा, अनीस मांझी, कमल, विजय कुमार स्वांसी, अनमोल होरो, बोहा महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola