डीलर संघ तमाड़ का पुनर्गठन, संतोष कुमार मुंडा बने अध्यक्ष

Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 14 Jul 2025 5:59 PM

विज्ञापन

आमलेशा स्कूल मैदान में सोमवार को डीलर संघ तमाड़ का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

तमाड़. आमलेशा स्कूल मैदान में सोमवार को डीलर संघ तमाड़ का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम में जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनोद कुमार महतो, उपाध्यक्ष हलदर महतो की विशेष उपस्थिति रही. सर्वसम्मति से संतोष कुमार मुंडा को डीलर संघ तमाड़ का अध्यक्ष चुना गया. वहीं, सचिव पद पर राजेश कुमार उरांव और कोषाध्यक्ष पद पर सुहानी कंडीर को मनोनीत किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि एकजुटता और पारदर्शी व्यवस्था ही संगठन को आगे बढ़ाने का मूलमंत्र है. पुनर्गठन कार्यक्रम में देवशरण सिंह मुंडा, जगबंधु सिंह मुंडा, ब्रजेश प्रसाद गुप्ता, शशिकला देवी, पूजा महतो, शिव शंकर सेठ, शक्तिपद महतो, प्रहलाद महतो, कृष्ण लाल महतो, भारती देवी, शर्मीला देवी, पद्मिनी देवी, कीर्ति देवी, लीलमणि देवी, विनय महतो, रुप सिंह योगी, रेखा देवी समेत कई डीलर सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कुमार मुंडा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए संगठन की निष्ठा के साथ सेवा का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola