थाना परिसर में एसआइएस का भर्ती कैंप आज से

Updated:
विज्ञापन
थाना परिसर में एसआइएस का भर्ती कैंप आज से

एसआइएस लिमिटेड के द्वारा जिले में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

खूंटी. एसआइएस लिमिटेड के द्वारा जिले में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा रहा है. इसकी शुरुआत 19 नवंबर से की गयी है. शिविर सभी थाना परिसर में लगाया जा रहा है. शिविर के माध्यम से कुल 775 पदों में युवाओं की भर्ती की जायेगी. चयनित युवाओं को विभिन्न स्थानों में रोजगार प्रदान किया जायेगा. एसआइएस के सतीश कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती कैंप में 10वीं पास प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. इसके तहत 19 नवंबर को मुरहू, 20 नवंबर को रनिया, 21 नवंबर को तोरपा, 22 नवंबर को सायको, 23 नवंबर को मारंगहादा, 26 नवंबर को तपकरा, 27 नवंबर को जरियागढ़, 28 नवंबर को खूंटी थाना परिसर में भर्ती कैंप लगाया जायेगा. कैंप सुबह दसे बजे से लेकर दोपहर के बाद साढ़े तीन बजे तक रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola