राज स्पोर्ट्स ने नेताजी स्पोर्टिंग को 3-0 से हराया
Author Shubham haldar
Updated:
विज्ञापन

लीग का पहला मुकाबला बुधवार को राज स्पोर्ट्स बुंडू और नेताजी स्पोर्टिंग चांडिल के बीच खेला गया.
विज्ञापन
तमाड़. पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग के सुपर लीग का पहला मुकाबला बुधवार को राज स्पोर्ट्स बुंडू और नेताजी स्पोर्टिंग चांडिल के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में राज स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेताजी स्पोर्टिंग को 3-0 से पराजित किया. मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. गलत व्यवहार के कारण नेताजी स्पोर्टिंग के टीम मैनेजर को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया. मैच का संचालन महावीर, लुब्रू तांती एवं गुप्तेश्वर मुंडा ने किया. गुरुवार को दूसरा सुपर लीग मुकाबला राज स्पोर्ट्स बुंडू और एफसी परासी के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










