पुलिस ने 11 साल बाद हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :17 Apr 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 11 साल बाद हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटूहातू में तीन आरोपी बुधू मुंडा, बिरसा मुंडा और लुम्बाई देवी ने मिलकर अपने पड़ोसी बुची देवी की आपसी विवाद में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी

विज्ञापन

खूंटी.

पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन में से दो आरोपियों को 11 वर्ष के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. वहीं हत्या का एक अन्य आरोपी की मौत हो चुकी है. घटना वर्ष 2015 की है. जिसमें तत्कालीन मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटूहातू में तीन आरोपी बुधू मुंडा, बिरसा मुंडा और लुम्बाई देवी ने मिलकर अपने पड़ोसी बुची देवी की आपसी विवाद में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी. घटना को लेकर तत्कालीन मुरहू थाना में 25 अक्तूबर 2025 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे. जिसमें उनके घर की कुर्की-जब्ती भी की गयी थी. उनके खिलाफ कोर्ट द्वारा वर्ष 2019 में स्थायी वारंट निर्गत किया गया था. उसे लेकर सायको थाना की पुलिस ने सायको बाजार से दो आरोपी बुधू मुंडा और लुम्बाई देवी को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि एक और आरोपी की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है. पुलिस इस बात का सत्यापन कर रही है.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola