हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विष्णु मुंडा की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

खूंटी. मारंगहादा थाना क्षेत्र के सलगाजोला गांव में लक्ष्मण मुंडा के सात वर्षीय बेटे विष्णु मुंडा की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में लांदलू टोला बिमाडीह निवासी रघु मुंडा और जगरनाथ मुंडा उर्फ जगर मुंडा शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त कुदाल और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस के समक्ष दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. ज्ञात हो कि 22 जनवरी को दोनों ने मिलकर सात वर्षीय विष्णु मुंडा की हत्या कर दी थी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीन-चार महीना पूर्व रघु मुंडा का पोता की मृत्यु हो गयी थी. जिसे लेकर उसे लक्ष्मण की पत्नी पर डायन होने का शक था. इसी को लेकर बदले की भावना से उसने लक्ष्मण मुंडा के बेटे की हत्या कर दी. आरोपियों को गिरफ्तार करने में मारंगहादा थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, पुअनि संतोष रजक, सअनि रमजानुल हक, विमल तिग्गा और सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola