पीएमयू सेल ने किया कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

पीएमयू सेल की प्रोमिता मजूमदार के द्वारा बुधवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातू का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

सोनाहातू.भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की पीएमयू सेल की प्रोमिता मजूमदार के द्वारा बुधवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातू का निरीक्षण किया गया. श्रीमती मजूमदार का स्वागत बैंड की टीम द्वारा किया गया और बाल संसद की प्रधानमंत्री अलका कुमारी द्वारा हस्तनिर्मित बुके से उनका स्वागत किया गया. निरीक्षण में विद्यालय के सभी रजिस्टर और दस्तावेजों को देखने के पश्चात विद्यालय के लाइब्रेरी, विज्ञान कक्ष , प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम, जिम , कंप्यूटर कक्ष, व्यावसायिक कक्षा, रसोई घर, माहवारी कक्ष, मेडिकल रूम, छात्रावास, बागवानी और अन्य का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के पश्चात उनके द्वारा विद्यालय रख-रखाव और रिकॉर्ड की काफी सराहना की गयी. छात्राओं के पठन पाठन , अनुशासन और सभी गतिविधियों की प्रशंसा की गयी. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की वार्डेन सरोजिनी टोप्पो का नेतृत्व काफी अच्छा है तथा उनसे अन्य सरकारी विद्यालयों को भी इस विद्यालय की तरह रखने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई. फोटो 4. निरीक्षक के साथ सभी छात्राएं

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola