पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं करें सैलानी : बीडीओ

तोरपा के पेरवाघाघ जलप्रपात में रविवार को डूबने से रांची के रिम्स के मेडिकल छात्र डॉ अभिषेक माइकल खलखो की मृत्यु के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है.
डूबने से हुई मेडिकल छात्र की मौत के बाद पेरवाघाघ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
प्रतिनिधि, तोरपातोरपा के पेरवाघाघ जलप्रपात में रविवार को डूबने से रांची के रिम्स के मेडिकल छात्र डॉ अभिषेक माइकल खलखो की मृत्यु के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है. सोमवार को पेरवाघाघ पहुंचकर तोरपा प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा व पर्यटन पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाये. बीडीओ नवीन चंद्र झा और कांके थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और पर्यटन मित्रों के साथ बैठक कर जलप्रपात में विशेष सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की. खतरनाक स्थानों पर चेतावनी चिह्न लगाये गये हैं ताकि पर्यटक उन क्षेत्रों में न जायें. बीडीओ ने कहा कि पेरवाघाघ राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां साल भर पर्यटकों का तांता लगा रहता है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक है.पर्यटन मित्रों को निर्देश दिये गये हैं कि वह प्रतिदिन कम से कम दो पर्यटन मित्र जलप्रपात के पास तैनात रखें, जो आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करेंगे और प्रशासन को जानकारी देंगे. बीडीओ ने पर्यटकों से भी अपील की है कि वह सुरक्षा के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, नशा न करें और सुरक्षित रूप से पर्यटन का आनंद लें. मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे और उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने के उपायों का समर्थन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










