कर्रा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
कर्रा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना सभागार में बुधवार को होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना सभागार में बुधवार को होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में होली का त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद ने कहा कि होली रंगों का पर्व है जिसे खुशी और मेल-मिलाप के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने किसी पर जबरदस्ती रंग नहीं लगाने की अपील की. वहीं कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगी. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. उन्होंने लोगों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गयी. इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी. मौके पर पर सअनि परमेश्वर सिंह, पुअनि शंकर दयाल मेहता, प्रीतम तिर्की, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, उडिकेल पंचायत मुखिया क्षत्री हेमरोम, विनोद उरांव, विनय गुप्ता, बजरंग महतो, शिवकुमार केशरी, नौशाद खान, जयराज तोपनो, अनिल पहान, सुनील प्रसाद, जतन प्रसाद, मंगरू मुंडा, मोहित कुमार, सुदामा गुप्ता, प्रदीप कुमार साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola