कर्रा थाना में शांति समिति की बैठक हुई

सरहुल, ईद उल फितर व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.
कर्रा. थाना परिसर के स्वागत कक्ष में सोमवार को कर्रा एवं लोधमा में सरहुल, ईद उल फितर व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, सीओ अन्वेषा ओना ने लोगों से शांति व सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने की अपील की. शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने से त्योहार की खुशियां दुगुनी हो जाती है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें. अपवाह की सूचना प्रशासन को दें. बैठक में बताया गया कि ईद उल फितर पर्व के मौके पर सुबह में कर्रा, लोधमा, बरवादाग तथा तिक्की गांव के ईदगाह व मस्जिद में ईद उल फितर कि नमाज अदा की जायेगी. कर्रा व चांपी में सरहुल का जुलूस 21 मार्च को निकाला जायेगा. जुलूस के दौरान छोटे -बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने तथा मार्ग परिवर्तन करने की बैठक में उठी. बैठक में उपस्थित महिलाओं ने सभा स्थल पर शौचालय की व्यवस्था करने तथा पर्व के दिन शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बात कहीं. बैठक में कर्रा, लोधमा व जुरदाग गांव में रामनवमी जुलूस व झांकी निकाले जाने को लेकर भी चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों ने बताया कि लोधमा में अंतिम मंगलवार जुलूस 24 मार्च को निकाला जायेगा. कर्रा में नवमी की रात को शोभा यात्रा व झांकी तथा दशमी को दोपहर में जुलूस के समय सारणी की जानकारी समिति के सदस्यों ने दी. मौके पर एसआई दीपक कांत, जुगेश सिंह, जयमंगल मुंडा, अनूप लकड़ा, विनोद प्रसाद सोनी, मेंहदी हसन, युसूफ खान, परवेज खान, प्रदीप देवघरिया, मनोज धान, शेख फिरोज,अफजल मिरयासी, चंदा पाहन, महादेव लोहरा, विष्णु सोनी, मुखिया रश्मि लकड़ा, सुखराम होरो, मंजुला उरांव, ज्योति मिंज, अजय खलखो, विनोद भेंगरा सहित पवन गुप्ता , सोनू इमरान, आह्लाद मुंडा, बिरसा धान, गजेंद्र आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




