लवली लेडीज ग्रुप की सावन क्वीन बनी पम्मी भगत

Updated:
विज्ञापन
लवली लेडीज ग्रुप की सावन क्वीन बनी पम्मी भगत

सावन के महीना आते ही जगह-जगह पर सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

खूंटी. सावन के महीना आते ही जगह-जगह पर सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत स्थानीय गोल्डन पैलेस में लवली लेडीज ग्रुप ने सावन महोत्सव मनाया. महोत्सव में बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं सावन के रंग में रंग कर शामिल हुई. रंग-बिरंगी साड़ी, चूड़ियां और मेंहदी लगाकर आयी थीं. महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के आयोजन किया गया. उनके बीच कई प्रकार की सांस्कृतिक, गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया. महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीतों में नृत्य किया. इस अवसर पर पम्मी भगत को सावन क्वीन चुना गया. महोत्सव में महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई रोचक खेलों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे कार्यक्रम में मस्ती, उत्साह और सौहार्द की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola