सम्मानित किये गये पाहन-पुजार, पड़हा राजा, दीवान व उपासक

16वां झंडागड़ी स्थापना दिवस सह सरना महासभा का आयोजन
कर्रा. कर्रा प्रखंड के कोसांबी में सरना जागृति विकास समिति, कर्रा द्वारा 16वां झंडागड़ी स्थापना दिवस सह सरना महासभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की सुबह की धार्मिक अनुष्ठान, सरना सत्संग, विचार-विमर्श, भजन-कीर्तन साथ किया गया था. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कलाकारों ने नागपुरी और आधुनिक गीत-नृत्य प्रस्तुत किया. इस अवर पर वक्ताओं ने कहा कि सरना धर्म और संस्कृति को संरक्षित रखने के उद्देश्य से यह महासभा आयोजित की गयी है. समाज को मजबूत बनायें. वहीं समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ायें. कार्यक्रम में कोसांबी भजन मंडली ने अतिथि और क्षेत्र के पाहन-पुजार, पड़हा राजा, दीवान और उपासकों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोसांबी गांव के आयोजक मंगरा मुंडा, सुषमा मुंडा, पाहन बौना पाहन, राफेल मुंडा, रौशन मुंडा, सुको मुंडा, सोमारी मुंडा, जयमंगल मुंडा, जीता मिंज, मेहा मुखिया अजय खलखो, सनिका मुंडा, पड़हा राजा एतवा मुंडा, भीमसेन कैथा, बिरसा धान, समीर धान सहित अन्य उपस्थित थे.
झंडागड़ी सह प्रार्थना महासभा का आयोजनB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










