जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

खूंटी उप कारागार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खूंटी के द्वारा रविवार को खूंटी उप कारागार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता तथा जेल अदालत के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बंदियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आकाश सिन्हा ने बंदियों से अपने मामले के प्रति जागरूक रहने की अपील की. कार्यक्रम में सदर अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ एरोन होरो और स्वास्थ्य कर्मियों ने बंदियों की स्वास्थ्य जांच की. वहीं मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया. मौके पर विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता डिप्टी चीफ नम्रता कुमारी, जेल इंचार्ज जीवन एक्का, पैरा लीगल वॉलंटियर्स संजय हस्सा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola