प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

रनिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ब्लॉक मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ब्लॉक मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख नेली डहंगा, जिला परिषद सदस्य मेनन बीरेन कंडुलना, बीडीओ प्रशांत डांग और ग्राम प्रधान सुरेश कोनगारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कृषि मेला सह प्रदर्शनी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने अपने द्वारा उत्पादित धान, सब्जियां, मोटे अनाज, तिलहन, दलहन सहित अन्य कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया. प्रदर्शनी स्थल पर किसानों की भीड़ देखने को मिली. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नेली दंहगा ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने और विभागीय योजनाओं से जुड़ने की अपील की. वहीं जिप सदस्य मेनन बीरेन कंडुलना ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. बीडीओ प्रशांत डांग ने कहा कि ऐसे मेले के आयोजन से किसानों को नयी कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, आधुनिक खेती पद्धतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है. सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. इसके बाद सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. मेले में बैंक, बाल विकास परियोजना, हेल्प ए चाइल्ड, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने भी किसानों को उन्नत खेती के लिए जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola