इंटर स्कूल अंडर 12 रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
इंटर स्कूल अंडर 12 रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन

लोयोला स्कूल मैदान में इंटर स्कूल अंडर-12 रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय लोयोला स्कूल मैदान में इंटर स्कूल अंडर-12 रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के विद्यालयों से आए बालक और बालिका टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन संत मिखाइल आवासीय खूंटी के सुपरीरियर फादर अमृत लकड़ा ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व के बारे में बताया. विशिष्ट अतिथि लोयोला इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर विमल मिंज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतियोगिता की भावना के साथ साथ जीवन में अनुशासन भी आता है. प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लोयोला हाई स्कूल खूंटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये खिताब अपने नाम किया. वहीं संत जेवियर हाई स्कूल बुंडू की टीम उपविजेता बनी. तीसरे स्थान पर अपग्रेड हाई स्कूल गोड्डा की टीम रही. बालिका वर्ग में संत जेवियर स्कूल बुंडू प्रथम, चिल्डेन पार्क स्कूल चाईबासा द्वितीय और तृतीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अड़की की टीम रही. अतिथियों ने सभी विजयी खिलाड़ियों को टॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. आयोजन को सफल बनाने में आयोजक, विद्यालय प्रबंधन, कोच और स्वयंसेवकों का योगदान रहा.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola