कृषि प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
कृषि प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

कर्रा प्रखंड परिसर में रविवार को किसान गोष्ठी सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड परिसर में रविवार को किसान गोष्ठी सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में सभी पंचायत के किसानों ने अपने-अपने कृषि उत्पादन का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक कुमार शिकारी और परियोजना निदेशक आत्मा डॉ अनुरंजन मौजूद रहे. फल-फूल और सब्जियों का प्रदर्शन किया गया. उन्होंने किसानों द्वारा लगाए गये स्टॉल का निरीक्षण किया. प्रदर्शनी में उत्कृष्ट उत्पाद वाले किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर किसान गोष्ठी के माध्यम से किसानों के समस्याओं को सुना. वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ सुनील ने उनका समाधान किया. मौके पर बीडीओ स्मिता नगेशिया, बीटीएम स्नेह लता, एटीएम माधुरी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola