ePaper

रनिया के उलूंग गांव में श्रमदान से बनाया गया बोरी बांध

Updated at : 23 Apr 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
रनिया के उलूंग गांव में श्रमदान से बनाया गया बोरी बांध

जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को रनिया के उलूंग गांव में श्रमदान से बोरी बांध बनाया गया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को रनिया के उलूंग गांव में श्रमदान से बोरी बांध बनाया गया. इस अवसर पर बीडीओ प्रशांत डांग समेत प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर बोरी बांध बनाया. सभी ने मिलकर कुल दो बोरी बांध का निर्माण किया. बीडीओ ने कहा कि बोरी बांध का उद्देश्य जल संरक्षण है. आने वाले समय में वर्षा जल के संचयन और कृषि कार्यों में सहायक सिद्ध होंगे. बोरी बांध निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी. इस पहल से स्थानीय लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी. यह पहल जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय का एक सशक्त उदाहरण है, जो आने वाले दिनों में अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा. साथ ही सामूहिक प्रयास से अन्य गांव में भी आवश्यकता अनुसार बोरी बांध का निर्माण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola