नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनी जयंती

Updated:
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनी जयंती

जिले में शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिले में शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. शहर के नेताजी चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा में उपायुक्त आर रॉनिटा ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, डीसीएलआर अरविंद कुमार, नजारत उप समाहर्ता कोमल कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सृष्टि मिंज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया. उपायुक्त ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का संघर्ष, त्याग और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय है. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मबल का प्रतीक है, जो आनेवाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. मौके पर मनोज कुमार, आनंद कुमार, अनूप कुमार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

भाजपा ने काटा केक :

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी चौक पर भाजपा जिला समिति के सदस्यों ने केक काटा. भाजपा से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने केक काटकर नेताजी के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं देश की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola