विद्यार्थियों ने मातृ दिवस पर काटा केक, बनायी पेंटिंग

Updated at : 11 May 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मातृ दिवस पर काटा केक, बनायी पेंटिंग

श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर मुरहू में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, कविता, ग्रीटिंग्स, निबंध और संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर मुरहू में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, कविता, ग्रीटिंग्स, निबंध और संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी. भाषण प्रतियोगिता में सेजल, जिया, सुनीता और करम सिंह ने अपने भाषण के माध्यम से मां के गुणों का बखान किया. संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ दिवस मनाने की शुरुआत एना जार्विस नाम की अमेरिकी महिला ने की थी. बाद में नौ मई 1914 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने औपचारिक रूप से मदर्स डे मनाने की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि मां और बच्चों का रिश्ता ऐसा अनूठा और भावनात्मक रिश्ता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन कार्य है. मां त्याग, स्नेह और प्रेम की प्रतिमूर्ति होती हैं. मां के बिना जिंदगी वीरान होती है. मां का स्थान सर्वोपरि है. वह ईश्वर के साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं. सभी छात्र-छात्राओं ने पटिंग्स, ग्रीटिंग्स बनाकर अपनी मदर्स डे पर बच्चों माताओं को समर्पित किया और उनका धन्यवाद किया. इस दौरान केक भी काटा गया. छात्रों ने अपनी पेटिंग्स को अपनी मां को भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिका सावित्री और रिया भी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola