मोबाइल टावर सात महीने से खराब
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

अड़की प्रखंड के बिरबांकी में बीएसएनएल का मोबाइल टावर पिछले सात महीने से खराब है
विज्ञापन
खूंटी.
अड़की प्रखंड के बिरबांकी में बीएसएनएल का मोबाइल टावर पिछले सात महीने से खराब है. जिसके कारण स्थानीय लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया है. मोबाइल टावर के कार्यरत नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. टावर के खराब रहने से बीरबांकी सहित आसपास के लगभग छह पंचायत के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मोबाइल टावर ठीक करने की गुहार लगायी. इसके बाद भी अब तक मोबाइल टावर ठीक नहीं हो सका है. खूंटी के समाजसेवी दिलीप मिश्र ने बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर जनहित में टावर को शुरू करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










