ePaper

खूंटी में शुरू की गयी चलंत लोक अदालत जस्टिस ऑन व्हील्स

Updated at : 09 Mar 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में शुरू की गयी चलंत लोक अदालत जस्टिस ऑन व्हील्स

सोमवार को जस्टिस ऑन व्हील्स- चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. जिले के सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक विधिक सेवा और विधिक जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जस्टिस ऑन व्हील्स- चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार ने किया. इस अवसर पर उन्होंने सिविल कोर्ट परिसर, खूंटी से जस्टिस ऑन व्हील्स वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न्याय तक सबकी पहुंच सुनिश्चित करना है. विशेषकर खूंटी जिले के दूर-दराज़ के गांवों में रहने वाले वंचित एवं कमजोर वर्गों के लोगों तक विधिक सेवायें और विधिक जागरूकता पहुंचाना लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि जस्टिस ऑन व्हील्स वाहन मार्च 2026 के पूरे माह तक खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों का भ्रमण करेगा. इस दौरान चलंत लोक अदालत और विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस पहल के माध्यम से लोगों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा लोक अदालत के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी. लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपलब्ध मध्यस्थता (मेडिएशन) प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी. जिसके माध्यम से प्रशिक्षित मध्यस्थों की सहायता से आपसी संवाद और सहमति के आधार पर विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जा सकेगा. इस अभियान के अंतर्गत पैनल अधिवक्ताओं, विधिक सहायता रक्षा परामर्शदातृ प्रणाली के सदस्यों तथा पारालीगल वालंटियर्स को भी इस जस्टिस ऑन व्हील्स कार्यक्रम से संबद्ध किया गया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम गांवों में लोगों से संवाद करेगी. उनकी विधिक समस्याओं को सुनेगी, जानकारी संबंधी सामग्री वितरित करेगी. मौके पर व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

न्याय तक सबकी पहुंच सुनिश्चित करना लक्ष्य : रसिकेश कुमार

सिविल कोर्ट परिसर, खूंटी से रवाना किया गया जस्टिस ऑन व्हील्स वाहनB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola