मनरेगा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

मनरेगा कर्मचारी संघ के निर्देश के अनुसार अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया.
कर्रा. कर्रा प्रखंड के मनरेगा कर्मी सोमवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के निर्देश के अनुसार अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. मनरेगा कर्मी बकाया मानदेय का भुगतान करने, वेतन नियमित करने, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांग कर रहे हैं. मनरेगाकर्मियों ने कहा कि मांग पूरा नहीं होने पर वे 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. इसके बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 12 मार्च से राज्यव्यापी बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा. मौके पर प्रभु बखला, जोनी राम, पूनम कुमारी, सुमित्रा मानकी, सूरज नारायण सिंह, आसियान पूर्ति, राम प्रसाद मिंज, कमलजीत धान, प्रवीण कुमार पाढ़ी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










