झारखंड संस्कृति महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

Updated at : 08 Feb 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड संस्कृति महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया. कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षण भवन खूंटी में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया. कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षण भवन खूंटी में आयोजित किया गया. अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर 23 फरवरी को झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव का आयोजन डाक बंगला रोड स्थित गवर्नमेंट बालिका विद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा. महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विगत 15-20 वर्षों तक कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, सामाजिक, पत्रकारिता के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों का चयन कर सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में झारखंड के प्रतिष्ठित सम्मान बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान, झारखंड सेवा सम्मान, झारखंड फिल्म एंड आर्ट अवार्ड दिया जाएगा. इस दौरान चित्रकला, डांस, गायन आदि प्रतियोगिता भी होगी. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा. विमोचन के अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन कुमार घोष, महासचिव मार्शल बारला, चयन समिति के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष भगत, महावीर साहू, जितेन्द्र पांडे, प्रशांत कुमार, किशोर ठाकुर, विश्व नाथ गौंझू, तुलसी प्रजापति, संजय नाग मुंडा, नंदिनी चौहान, डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी, आशीष कुमार, मदन गोस्वामी, बिरसा लोहरा, जयराम महतो, गणेश लोहरा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola