विधायक ने किया ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन

तोरपा के बरकुली पंचायत के रायसेमला सेमरटोली में रविवार को दो ट्रांसफाॅर्मर को शुरू किया गया.
तोरपा. तोरपा के बरकुली पंचायत के रायसेमला सेमरटोली में रविवार को दो ट्रांसफाॅर्मर को शुरू किया गया. विधायक सुदीप गुड़िया ने उदघाटन किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वह ग्रामीणों की हर मूलभूत सुविधा बहाल करने के लिए काम करेंगे, जो भी समस्याएं उनकी संज्ञान में आयेंगे उसे पूरे दायित्व के साथ पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा. इसके लिए वह पूरी मेहनत करेंगे. उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को रखने के लिए कहा. मौके पर अमृत हेमरोम, जेम्स आइंद, मुकेश सिंह, अरमान तोपनो, प्रतिमा तिड़ू, जेम्स बरवार, सोमा उरांव, प्रदीप महतो, रिझा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










