अल्पसंख्यक विद्यालयों को भी साइकिल और पोशाक मिले : विधायक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विधायक सुदीप गुड़िया ने सरकार से मांग की है कि सरकारी विद्यालयों के समान अल्पसंख्यक विद्यालय को साइकिल और पोशाक दिया जाये.
विज्ञापन
तोरपा विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला
तोरपा. विधायक सुदीप गुड़िया ने सरकार से मांग की है कि सरकारी विद्यालयों के समान अल्पसंख्यक विद्यालय को साइकिल और पोशाक दिया जाये. उन्होंने इस मामले को विधानसभा में उठाया. उन्होंने यह भी मांग की कि सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अल्पसंख्यक विद्यालय के विद्यार्थियों को भी पोशाक दिया जाय. जवाब में बताया गया कि अल्पसंख्यक विद्यालयों की आठवीं की छात्राओं को साइकिल देने का मामला विभाग में विचाराधीन है. विधायक सुदीप गुड़िया ने पूर्व में आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा को ज्ञापन सौंपा था. ज्ञापन में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा था कि पूर्व में अल्पसंख्यक विद्यालय की छात्राओं को सरकारी विद्यालयों की तरह साइकिल दी जाती थी. अल्पसंख्यक विद्यालयों को पोशाक भी दी जाती थी. कुछ वर्षों से अल्पसंख्यक विद्यालय की छात्राओं को साइकिल देना बंद कर दिया गया है. अल्पसंख्यक विद्यालय में पोशाक का वितरण भी बंद है. उन्होंने मांग की कि पूर्व कि भांति सरकारी विद्यालयों की तरह अल्पसंख्यक विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. उन्होंने पोशाक देने की मांग भी की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










