नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

मुरहू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. पीड़िता की उम्र महज 12 साल है. इस संबंध में पीड़िता के बयान के आधार पर मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना 13 अप्रैल की रात की है. जानकारी के अनुसार वह एक किराये के मकान में रहती थी. उसके घर के पास ही किराये में रहने वाले आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और एक सुनसान जगह में अर्धनिर्मित घर में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी भी दी. दो दिन बाद उसने गांव की अपनी दीदी को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना गये और प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच, सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान और 183 बीएनएसएस का बयान सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

एबीवीपी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मुरहू थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ दीपेश कुमारी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. वहीं पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की भी मांग की. इस पर एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरांजली हेमरोम, मधुवा मुंडा, सुखराम हेमरोम, कांडे मुंडा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola