तमाड़ में पीजी कॉलेज के लिए थाना से सटी भूमि पर जोर, सांसद को दिया ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
तमाड़ में पीजी कॉलेज के लिए थाना से सटी भूमि पर जोर, सांसद को दिया ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कालीचरण मुंडा से उनके खूंटी स्थित आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

तमाड़. तमाड़ में प्रस्तावित सरकारी पीजी महाविद्यालय के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यवसायी एवं बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कालीचरण मुंडा से उनके खूंटी स्थित आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मौजा–तमाड़, खाता संख्या–854, प्लॉट संख्या–1148, 1155, 1156 एवं 1157 (कुल लगभग 10 एकड़) भूमि को कृषि एवं पशुपालन विभाग से स्थानांतरित कर उच्च शिक्षा विभाग को सौंपते हुए इसी स्थान पर शीघ्र पीजी महाविद्यालय निर्माण की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि उक्त भूमि तमाड़ थाना से सटी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सर्वोत्तम है तथा मुख्यालय के निकट होने से यह पूरे विधानसभा क्षेत्र के छात्रों के लिए सबसे सुलभ एवं उपयुक्त स्थान है. इसके विपरीत, दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र में कॉलेज स्थापित करने की किसी भी पहल से इसकी उपयोगिता प्रभावित होगी और जनहित को नुकसान पहुंचेगा. सांसद कालीचरण मुंडा ने इस स्थल को महाविद्यालय निर्माण हेतु उपयुक्त बताते हुए आश्वासन दिया कि वे कृषि एवं पशुपालन विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर इस कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से दिनेश स्वर्णकार, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, रमेश कुमार मुंडा, पिंकू गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अशोक महतो, श्रवण भगत, अनिमा मल्लिक, श्रीमती नंदा नायक, अमित सिंहा एवं डॉ. दुर्गादास मोदक सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola