रसोइया संयोजिका संघ की बैठक
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 23 Feb 2026 6:29 PM
अड़की प्रखंड परिसर में सोमवार को रसोइया संयोजिका संघ की बैठक की गयी.
खूंटी. अड़की प्रखंड परिसर में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष जयंती देवी और कोषाध्यक्ष शशि देवी की अगुवाई में रोसोइया संयोजिका संघ की बैठक की गयी. बैठक में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहने का निर्णय लिया. रसोइया संयोजिका ने कहा कि जब तक मांगें नहीं पूरी होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. संघ मुख्य रूप से न्यूनतम वेतन, साल में दो साड़ी सेट, मानदेय देने, इलाज की व्यवस्था करने, मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता, 10 लाख तक का निःशुल्क बीमा, सभी रसोइया संयोजिका को पेंशन स्कीम से जोड़ने सहित अन्य मांग कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










