::::::: विजेता कराटेकारों को मिला मेडल

Updated:
विज्ञापन
:::::::  विजेता कराटेकारों को मिला मेडल

कराटे एसोसिएशन खूंटी ने तृतीय खूंटी जिला कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन नगर भवन में किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

कराटे एसोसिएशन खूंटी ने तृतीय खूंटी जिला कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन नगर भवन में किया. प्रतियोगिता में कराटे की कोमिते और काता सहित विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले आयोजित किये गये. जिसमें लगभग 500 छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और शास्त्र कौशल के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खूंटी जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि खेल से ही अनुशासन आता है. अनुशासन से ही इंसान सफल होता है. कार्यक्रम में कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव रोहित राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, संयुक्त सचिव बेनेडिक्ट बारला, कोषाध्यक्ष सुमंती गुड़िया, कार्यकारी सदस्य ममता हंगमा सुभा, अमर बारला, फ्रांसिस जेवियर बोदरा, गॉडविन तोपनो, प्रकाश कुमार राम, अमित कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola