संत जोसेफ का पर्व पर कॉलेज में मिस्सा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
संत जोसेफ का पर्व पर कॉलेज में मिस्सा का आयोजन

संत जोसेफ कॉलेज तोरपा में गुरुवार को संत जोसेफ का पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

तोरपा. संत जोसेफ कॉलेज तोरपा में गुरुवार को संत जोसेफ का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुरू करने के पूर्व महाविद्यालय के फादरों द्वारा पवित्र मिस्सा कराया गया. मिस्सा के माध्यम से ईश्वर के अनुग्रहों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फादर जोश और फादर एलेक्सजेंडर उपस्थित रहे. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर गेब्रियल सुरीन और प्रशासक फादर इमानुएल बागे के द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर तथा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इसके बाद कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि फादर जोश एवं फादर एलेक्सजेंडर ने ईश्वर की कृपा और श्रद्धा की शक्ति का अनुभव विद्यार्थियों से साझा कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola