झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदधारी पहुंचे खूंटी
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदधारियों ने शुक्रवार को खूंटी का दौरा किया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदधारियों ने शुक्रवार को खूंटी का दौरा किया. जिसमें झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पांडिया, उपाध्यक्ष मंडल एक आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास झांझरिया, प्रांतीय संयोजक सूचना जनसंपर्क अमित शर्मा शामिल थे. इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि संगठन ही महत्वपूर्ण है. सभी सदस्य संगठन के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें. समाज के सुख-दुःख के क्षणों में उपस्थित रहें. वहीं खूंटी में लगातार छोटे-छोटे प्रयास करते रहने को कहा. प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल एक आशीष अग्रवाल ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को कहा. इस अवसर पर अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को सत्र 2025-26 के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया. वहीं पिछले सत्र 2024-25 का विशिष्ट शाखा का पुरस्कार दिया गया. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच खूंटी के अध्यक्ष अंकित जैन, सचिव मुकुल पिपुरिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, अखिल सरावगी, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सह सचिव गौरव जैन, हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










