स्कूलों में बच्चों को मेनू के आधार पर पौष्टिक भोजन देना सुनिश्चित करें

Updated:
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों को मेनू के आधार पर पौष्टिक भोजन देना सुनिश्चित करें

बीडीओ ने की कर्रा प्रखंड सभागार में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सरकारी विद्यालय में संचालित एमडीएम को लेकर स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बीडीओ ने कहा कि सभी विद्यालयों के छात्रों को नियत समय पर मेन्यू के आधार पर पौष्टिक भोजन देना सुनिश्चित करें. विद्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. स्कूल में किचेन गार्डन विकसित करें. उन्होंने सभी विद्यालयों में मोरिंगा का पौधा लगाने का निर्देश दिया. पूरक पोषाहार के तहत सप्ताह में दो दिन अंडा या फल देना सुनिश्चित करें. बीडीओ ने कहा कि प्रति कार्यदिवस एसएमएस नहीं करनेवाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. वैसे विद्यालय जो कम संसाधनों में भी अच्छा कार्य कर रहें हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा. इसके अतिरिक्त छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संकुल स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया. बैठक में बीइइओ विजया लक्ष्मी, बीपीओ मनमोहन साहू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेंद्र भगत, वरीय शिक्षक संजय एरियल कंडुलना, सुजीत कुमार पाढ़ी सहित अन्य उपस्थित थे.

बीडीओ ने की कर्रा प्रखंड सभागार में स्टीयरिंग कमेटी की बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola