खूंटी की टीम चार विकेट से विजयी

Updated:
विज्ञापन
खूंटी की टीम चार विकेट से विजयी

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खूंटी ने सरायकेला-खरसावां की टीम को छह विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खूंटी ने सरायकेला-खरसावां की टीम को छह विकेट से पराजित किया. सरायकेला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक उन्मुक्त सिन्हा 52 रन बनाये. शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ा पार नहीं कर पाया. गेंदबाजी में खूंटी की ओर से आदित्य कारण मांझी तीन, रोहित मुंडा और प्रशांत मिश्रा ने दो-दो विकेट लिये तथा देव ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी जिला की टीम चार विकेट के नुकसान पर 91 रन बना कर मैच जीत ली. जिसमें सर्वाधिक आदित्य कारण माझी ने 18 रन, आलोक तिवारी ने 17, मयंक राज ने 16, प्रिंस कुमार ने 10 रन का योगदान दिया. प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य कारण मांझी को दिया गया. इसकी जानकारी टीम मैनेजर बिरसा भेंगरा और टीम कोच अभिषेक सहदेव ने दी. जीत पर खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी. खूंटी जिला का अगला मैच जमशेदपुर से 23 दिसंबर को जमशेदपुर में खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola