नीति आयोग के प्रदर्शन सूचकांक में कर्रा प्रखंड अव्वल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2024 4:42 PM
डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित
प्रतिनिधि, खूंटी : नीति आयोग द्वारा आयोजित केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक में खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड को शानदार प्रदर्शन करने के लिए छठे ईस्टर्न जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रथम स्थान हासिल करने पर कर्रा प्रखंड को 1.5 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गयी. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बुनियादी ढांचा, कृषि एवं सामाजिक विकास जैसे छह प्रमुख प्रक्षेत्रों में प्रगति की निगरानी करता है. इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रखंडों को प्रोत्साहन के रूप में अतिरिक्त संसाधन दिए जाते हैं, ताकि विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सके. कर्रा प्रखंड ने आकांक्षी प्रखंड के सभी छह प्रक्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति किया है. उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कर्रा प्रखंड की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे जिले के लिए गर्व का क्षण है. यह पुरस्कार न केवल कर्रा प्रखंड की टीम और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों का परिणाम है, बल्कि इसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही है. इस पुरस्कार कर्रा प्रखंड सहित खूंटी जिला को राज्य व देश में अलग पहचान मिली है. पुरस्कार राशि का उपयोग जन कल्याणकारी परियोजनाओं को गति देने और क्षेत्र में जीवन स्तर को बेहतर व सुदृढ़ बनाने के लिए किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










