झामुमो ने कालीचरण को जिताने के लिए झोंकी ताकत

पार्टी के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद व केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता तोरपा तथा खूंटी विधानसभा क्षेत्र में जोरदार चुनाव प्रचार में जुटे हैं.
तोरपा. खूंटी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा की जीत के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद व केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता तोरपा तथा खूंटी विधानसभा क्षेत्र में जोरदार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों से कालीचरण मुंडा को वोट देने की अपील कर रहे हैं. तोरपा प्रखंड के तपकारा, तुरीगाड़ा आदि गांव में बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया. भाजपा को हराने के लिए हर जुगत लगायी जा रही है. जुबैर अहमद ने कहा कि विगत 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है. परंतु विकास का काम नहीं हुआ है. देश की जनता महंगाई से त्रस्त है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. सुदीप गुड़िया ने कहा कि भाजपा इडी व सीबीआइ के सहारे चुनाव जितना चाहती है. कहा कि निर्दलीय को वोट देकर अपना मत बर्बाद नहीं करना है. अभियान में प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, रनिया प्रमुख नेली डहंगा, रौशनी गुड़िया, मुखिया पुष्पा गुड़िया, ग्राम प्रधान अमर तोपनो, ग्रामसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बारवा, जेम्स बारवा, उदय चौधरी, मार्शल बारला, संजय मुंडा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










