राज्य को संवार रहा है झामुमो

Updated at : 26 Jun 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य को संवार रहा है झामुमो

झामुमो ने ग्राम प्रधान व पंचायत के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति ने मंगलवार को जरियागढ़ मंडा मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, ग्राम अध्यक्ष, पंचायत के प्रतिनिधि, मुखिया तथा वार्ड मेंबर को सम्मानित किया. कार्यक्रम में झामुमो के पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया आदि ने सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जुबैर अहमद ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष के बाद झारखंड अलग राज्य बना. उनका बेटा हेमंत सोरेन झारखंड को संवारने का काम किया. हेमंत सोरेन ने पूंजीपतियों को झारखंड को लूटने से रोका तो उनके इशारे पर एक साजिश तहत उन्हें एक झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड में अबुआ दिशोम अबुआ राज का सपना साकार हो रहा है. सुदीप गुड़िया ने राज्य सरकार द्वारा झारखंडियों के हित में किये जा रहे कार्यों की चर्चा की. कहा कि झामुमो की अगुवाई में राज्य का विकास तेजी से हो रहा है. कार्यक्रम का संचालन राहुल केशरी ने किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शेख फिरोज, केंद्रीय समिति सदस्य मकसूद अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना, उषा धान, हेमंत तोपनो, बिनोद उरांव, सुभाष कोनगाडी, मोजीर अंसारी, प्रदीप केशरी, पूनम बारला, ग्लोरिया लुगून, माधवी मुंडा, छतरी हेमरोम, सुनीता चोचा, सोमारी लकड़ा, सनारती आइंद, रवींद्र मिश्रा, सुशील होरो, सोसन होरो, देवनाथ माघइया, जोसेफ आइंद, नामजन होरो, मार्शल बारला, राजा गोप, कंदु आइंद, बका लकड़ा, सहदेव भेंगरा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola