झामुमो बुंडू नगर कमेटी का गठन, बबलू कुंडू बने अध्यक्ष

शनिवार को विधायक विकास कुमार मुंडा की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा, बुंडू नगर कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई.
बुंडू. बुंडू नगर स्थित कुंती प्लेस, हाई स्कूल रोड, बुंडू में शनिवार को विधायक विकास कुमार मुंडा की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा, बुंडू नगर कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई. अतिथि के रूप में रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से बुंडू नगर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष बबलू कुंडू वार्ड-7, सचिव ज्ञानेश मांझी वार्ड-12, कोषाध्यक्ष शिबू प्रजापति वार्ड- 3, उपाध्यक्ष दिलीप स्वांसी वार्ड-10, अरशद अंसारी वार्ड-6, रूपेश मछुआ वार्ड-9, प्रकाश भगत वार्ड-1, सहोदर महतो वार्ड-5, संगठन सचिव राकेश भगत वार्ड-4, संतोष तांती वार्ड-13, दिनेश जायसवाल वार्ड-4 व मीडिया प्रभारी रिशन हाल्दार वार्ड-7 चुने गये. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक विकास कुमार मुंडा ने पार्टी का पट्टा पहना कर झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आम जनता की आवाज है, बुंडू नगर कमेटी के पुनर्गठन से संगठन को नयी ऊर्जा मिली है. अतिथि मुस्ताक आलम ने कहा कि आनेवाले समय में बुंडू नगर में संगठन को मजबूती के साथ-साथ विकास कार्यों को नयी गति मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




