जेआइआइटी संस्थान का मना स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
जेआइआइटी संस्थान का मना स्थापना दिवस

जेआइआइटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के तोरपा रोड खूंटी टोली स्थित जेआइआइटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में शनिवार को संस्थान का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में संचालक वीरेंद्र नाग ने संस्थान की उपलब्धियों को बताया. उन्होंने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है. जहां कंप्यूटर ज्ञान हर क्षेत्र में आवश्यक बन चुका है. उन्होंने कहा कि उनके संस्थान से अब तक लगभग आठ हजार विद्यार्थियों को कंप्यूटर साक्षर बनाया गया है. जिसमें से अनेकों विद्यार्थियों को कम्प्यूटर के क्षेत्र में रोजगार मिला है. उन्होंने कहा कि संस्थान में अनाथ, असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग विद्यार्थियों को मुफ्त में कंप्यूटर कोर्स कराया जाता है. समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी डिजिटल दक्षता को बेहतर बनाने और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया. मौके पर गणेश स्वांसी, मोनी रानी, रेणु, रोजलिन, पुष्पा, आशीष, अभय, सोनी, शीतल, गुड़िया, अशी, सुमन, प्रशांत, निशांत, बच्चन, रीणा, पुर्वी, अभिनव, आरोही, आरवी, तनुजा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola