शांतिकुंज शताब्दी समारोह में झारखंडी लोक संस्कृति की गूंज

Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 21 Jan 2026 7:10 PM

विज्ञापन

तुंजू गांव से गयी कलाकारों की टीम ने पारंपरिक झारखंडी लोक नृत्य प्रस्तुत किया

विज्ञापन

तमाड़. हरिद्वार स्थित मां गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में शताब्दी समारोह 2026 में आयोजित भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली. मौके पर झारखंड के रांची जिला अंतर्गत तुंजू गांव से गयी कलाकारों की टीम ने पारंपरिक झारखंडी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने प्रस्तुति दी. लोक नृत्य के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति प्रेम और सामूहिक जीवन की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में कई देशों सहित भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु और साधक उपस्थित थे. जिन्होंने झारखंडी लोकनृत्य की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. तुंजू टीम के सदस्यों ने बताया कि शांतिकुंज जैसे पवित्र स्थल पर झारखंड की लोक संस्कृति को प्रस्तुत करना उनके लिए गौरव की बात है. इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने अपनी मिट्टी की पहचान को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया.

रांची की तुंजू टीम ने किया मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola