हॉकी प्रतियोगिता में साकेटोली की टीम विजयी

Updated at : 17 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में साकेटोली की टीम विजयी

कच्चाबारी, महुआटोली मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हॉकी टूर्नामेंट हुआ. झारखंड पुलिस के जवान शहीद मनोज बाखला की याद में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शहीद मनोज बाखला की याद में टूर्नामेंट

प्रतिनिधि, कर्रा

कच्चाबारी, महुआटोली मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हॉकी टूर्नामेंट हुआ. झारखंड पुलिस के जवान शहीद मनोज बाखला की याद में आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीम ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. फाइनल मैच में साकेटोली की टीम ने बिनगांव की टीम को 3-1 के अंतर से हराया. विजेता टीम को हॉकी स्टिक तथा उपविजेता टीम को जर्सी दिया गया. मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक, तोरपा क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया.

खेल-कूद से बढ़ती है सदभावना :

अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने कहा कि खेल कूद से समाज में सद्भावना बढ़ती है. इसके अलावा खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है. उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है. खेल कूद से मन व शरीर स्वस्थ बनता है. उन्होंने कहा कि शहीद मनोज बाखला के परिवार के साथ पुलिस हमेशा खड़ी है. मौके पर मनोज बाखला के पिता लछु बाखला व उसकी मां, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, समाजसेवी हाबिल कच्छप, संत अन्ना हाई स्कूल के शिक्षक क्रिस्तोफर टोप्पो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola