ePaper

...जब सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू ने खूंटी में सरेआम चौक पर जेपी की गोली मारकर कर दी थी हत्या

Updated at : 24 Aug 2022 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
...जब सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू ने खूंटी में सरेआम चौक पर जेपी की गोली मारकर कर दी थी हत्या

Jharkhand Crime News : एक वक्त था, जब सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू का खूंटी जिले में खौफ था. दहशत के लिए उसका नाम ही काफी था. उसके खिलाफ हत्या के कई मामले दर्ज हैं. इसमें जयप्रकाश कश्यप (जेपी) हत्याकांड काफी चर्चित रहा है. शहर के नेताजी चौक पर सरेआम गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News : एक वक्त था, जब सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू का खूंटी जिले में खौफ था. दहशत के लिए उसका नाम ही काफी था. उसके खिलाफ हत्या के कई मामले दर्ज हैं. इसमें जयप्रकाश कश्यप (जेपी) हत्याकांड काफी चर्चित रहा है. 28 फरवरी 2006 को शहर के नेताजी चौक पर सरेआम गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी. उस हत्याकांड की काफी दिनों तक चर्चा रही थी. पूरे क्षेत्र में काफी दिनों तक भय का माहौल बना रह गया था. खूंटी जिले में इसके खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं.

रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

आतंक का पर्याय रहे सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू ने रांची सिविल कोर्ट में आखिरकार सरेंडर कर दिया. एक समय सम्राट गिरोह का आतंक इतना था कि लोग नाम से कांप उठते थे. इसने 1986 में अपराध जगत में कदम रखा था. जयनाथ साहू का रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो गांव में पैतृक घर है. रांची के लापुंग थाने में हत्या, रंगदारी व लूट के 35 मामले दर्ज हैं.

Also Read: सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू का 2 दशक से था आतंक, PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से क्या है इसका कनेक्शन

हत्या के कई मामले दर्ज

सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू के खिलाफ खूंटी जिले में कई मामले दर्ज हैं. अब तक ज्ञात मामलों में खूंटी, मुरहू, तोरपा और कर्रा थाना में कुल 28 मामले दर्ज हैं. इसमें लगभग 12 मामले हत्या से संबंधित हैं. जयनाथ साहू पर कई बड़े हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है. इसमें मुख्य रूप से कर्रा थाना क्षेत्र में 22 अक्टूबर 2007 को एंथोनी बारला की गोली मारकर हत्या, 24 मई 2009 को मुन्नी देवी की हत्या, 25 मई 2010 को कार्तिक उरांव की हत्या, तोरपा थाना क्षेत्र में 23 मार्च 2014 को जगजीत सिंह कंपनी रांची के मुंशी सिकंदर महतो पर फायरिंग, खूंटी में 06 फरवरी 2014 को बीरेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ बीरेन जायसवाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है.

Also Read: Jharkhand News : सड़क निर्माण व फ्लाईओवर से बदलेगी रांची की तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत, देखें PHOTOS

रिपोर्ट : चंदन कुमार, खूंटी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola